Wednesday, August 30, 2017

अनेक शब्दों के एक शब्द भाग - 05 | Hindi One Word Substitution |


1. जो जन्म से अँधा हो - जन्मांध।

2. जीने की इच्छा - जिजीविषा।

3. वह पहाड़ जिससे आग निकलती हो - ज्वालामुखी।

4. जो किसी का पक्ष न ले - तटस्थ।

5. जिसकी तीन भुजाएँ हो - त्रिभुज।

6. तीनों लोकों का स्वामी - त्रिलोकी।

7. जो पुत्र गोद लिया हो - दत्तक।

8. बुरे आचरण वाला - दुराचारी।

9. जो दो भाषाएँ जानता हो - दुभाषिया।

10. जिसकी आयु बड़ी लम्बी हो - दीर्घायु।

11. प्रतिदिन होने वाला - प्रतिदिन।

12. बुरे चरित्र वाला - दुश्चरित्र।

13. जिसमे दया हो - दयालु।

14. जो कठिनाई से प्राप्त हो - दुर्लभ।

15. जहाँ पहुँचना कठिन हो - दुर्गम।

16. दर्द से भरा हुआ - दर्दनाक।

17. जो धर्म का काम करे - धर्मात्मा।

18. जिसका कोई अर्थ न हो - निरर्थक।

19. जिसके मन में कोई कपट न हो - निष्कपट।

20. जो अभी - अभी पैदा हुआ हो - नवजात।

Previous Post
Next Post

About Author

1 comment: