Thursday, August 31, 2017

हिन्दी व्याकरण वस्तुनिष्ठ प्रश्नावली भाग - 01 | Hindi Grammar Objective Question Series - 01



1. कौन-सा शब्द ‘कमल’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है ?

(अ) नलिन
 (ब) राजीव
 (स) उत्पल
 (द) रसाल

Ans  (द) रसाल

2. ‘आँख लगना’ मुहावरे का सही अर्थ है:

 (अ) नींद आना
 (ब) आसक्त होना
 (स) गहरी निद्रा से सोना
 (द) आँखों का चिपक जाना

Ans  (अ) नींद आना

3. ‘जो पढ़ेगा, वह पास होगा’ कौन-सा वाक्य है ?

 (अ) निश्चयात्मक वाक्य
 (ब) संदेहसूचक वाक्य
 (स) संकेत सूचक वाक्य
 (द) विधि सूचक वाक्य
Ans  ((स) संकेत सूचक वाक्य

4. शुध्द वर्तनी का चयन कीजिए:

 (अ) उज्वल
 (ब) उज्जवल
 (स) उज्ज्वल
 (द) उत्ज्वल

Ans  (स) उज्ज्वल

5. ‘चाय’ किस भाषा का शब्द है ?

 (अ) अंग्रेजी
 (ब) फ्रेंच
 (स) चीनी
 (द) जापानी

Ans (स) चीनी

6. ‘पवित्र’ में प्रयुक्त संधि का नाम है:

 (अ) यण् संधि
 (ब) गुण संधि
 (स) वृध्दि संधि
 (द) अयादि संधि

Ans  (द) अयादि संधि

7. जातिवाचक संज्ञा बताइए:

 (अ) श्याम
 (ब) लड़का
 (स) सेना
 (द) दु: ख

Ans  (ब) लड़का

8. ‘वकील’ किस भाषा का शब्द है ?

 (अ) अरबी
 (ब) फारसी
 (स) तुर्की
 (द) पुर्तगाली

Ans (अ) अरबी

9. ‘भाई-बहन’ में कौन-सा समास है ?

 (अ) बहुब्रीहि
 (ब) तत्पुरूष
 (स) द्वन्द्व
 (द) द्विगु

Ans (स) द्वन्द्व

10. कौन-सा वस्त्र पुल्लिंग है ?

 (अ) धोती
 (ब) कमीज
 (स) कुर्ता
 (द) टोपी

Ans (स) कुर्ता

Previous Post
Next Post

About Author

8 comments: