Sunday, December 10, 2017

हिन्दी महत्वपूर्ण परीक्षाउपयोगी प्रश्नावली - 04 | Hindi Important Questions


1. 'पद्मावत' किसकी रचना है? →मलिक मुहम्मद जायसी।

2. 'बैताल पच्चीसी' के रचनाकार हैं→सूरति मिश्र।

3. 'लहरें व्योम चूमती उठती। चपलाएँ असंख्य नचती।' पंक्ति जयशंकर प्रसाद के किस रचना का अंश है?→कामायनी।

4. किस छायावादी कवि ने संवाद शैली का सर्वाधिक उपयोग किया है? →जयशंकर प्रसाद।

5. देवनागरी लिपि का विकास किस लिपि से हुआ है? →ब्राह्मी लिपि।

6. द्रविड़ भाषाओं में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है? →तेलुगु।

7. किस भाषा को द्रविड़ परिवार की सभी भाषाओं की जननी कहा जाता है? →तमिल।

8. किस भाषा को भारतीय आर्य भाषाओं की जननी, भारतीय आर्य  संस्कृति का आधार, देवभाषा आदि नामों से जाना जाता है? →संस्कृत।

9. संस्कृत  से सर्वांधिक प्रभावित द्रविड़ भाषा है? →तेलुगु।

10. भाषा के सम्बन्ध में 'हिन्दी' शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया? →अमीर ख़ुसरो।

Previous Post
Next Post

About Author

0 comments: