Wednesday, August 30, 2017

अनेक शब्दों के एक शब्द भाग - 05 | Hindi One Word Substitution |


1. जो जन्म से अँधा हो - जन्मांध।

2. जीने की इच्छा - जिजीविषा।

3. वह पहाड़ जिससे आग निकलती हो - ज्वालामुखी।

4. जो किसी का पक्ष न ले - तटस्थ।

5. जिसकी तीन भुजाएँ हो - त्रिभुज।

6. तीनों लोकों का स्वामी - त्रिलोकी।

7. जो पुत्र गोद लिया हो - दत्तक।

8. बुरे आचरण वाला - दुराचारी।

9. जो दो भाषाएँ जानता हो - दुभाषिया।

10. जिसकी आयु बड़ी लम्बी हो - दीर्घायु।

11. प्रतिदिन होने वाला - प्रतिदिन।

12. बुरे चरित्र वाला - दुश्चरित्र।

13. जिसमे दया हो - दयालु।

14. जो कठिनाई से प्राप्त हो - दुर्लभ।

15. जहाँ पहुँचना कठिन हो - दुर्गम।

16. दर्द से भरा हुआ - दर्दनाक।

17. जो धर्म का काम करे - धर्मात्मा।

18. जिसका कोई अर्थ न हो - निरर्थक।

19. जिसके मन में कोई कपट न हो - निष्कपट।

20. जो अभी - अभी पैदा हुआ हो - नवजात।

Tuesday, August 29, 2017

अनेक शब्दों के एक शब्द भाग - 04 | Hindi One Word Substitution |


1. जिसका इलाज न हो सके - असाध्य।

2. जिसका विश्वास न किया जा सके - अविश्वसनीय।

3. जिस पर अभियोग लगाया गया हो - अभियुक्त।

4. जिसमे शक्ति न हो - अशक्त।

5. जो पहले न पढ़ा हो - अपठित।

6. जिसकी कोई उपमा न हो - अनुपम।

7. कम जानने वाला - अल्पज्ञ।

8. जो कुछ न करता हो - अकर्मण्य।

9. जो दिखाई न दे - अदृश्य।

10. जिसका मूल्य न आँका जा सके - अमूल्य।

11. जो नष्ट न होने वाला हो - अविनाशी।

12. जो आँखों के सामने न हो - अप्रत्यक्ष।

13. जिसका पार न पाया जाए - अपार।

14. जो परिचित न हो - अपरिचित।

15. जहाँ जाना संभव न हो - अगम।

16. चार मुखों वाला - चतुरानन।

17. दूसरों के दोष को खोजने वाला - छिद्रान्वेसी।

18. छात्रों के रहने का स्थान - छात्रवास।

19. जनता द्वारा चलाया जाने वाला राज - जनतंत्र।

20. जल में रहने वाला - जलचर।

Saturday, August 26, 2017

अनेक शब्दों के एक शब्द भाग - 03 | Hindi One Word Substitution |


1.जानने की इच्छा रखने वाला - जिज्ञासु।

2.सप्ताह में एक बार होने वाला - साप्ताहिक।

3.साहित्य से सम्बन्ध रखने वाला - साहित्यिक।

4.मांस खाने वाला - मांसाहारी।

5.जिसके आने की तिथि न हो - अतिथि।

6.जिसके ह्रदय में दया हो - दयावान।

7.जो चित्र बनाता हो - चित्रकार।

8.विद्या की चाह रखने वाला - विद्यार्थी।

9.हमेशा सत्य बोलने वाला - सत्यवादी।

10.जो देखने योग्य हो - दर्शनीय।

11.जो धन का दुरुपयोग करता है - अपव्ययी।

12.जहाँ पहुँचा न जा सके - अगम्य।

13.जिसे जीता न जा सके - अजेय।

14.जिसका अंत न हो - अनन्त।

15.जिसका जन्म न हो सके - अजन्मा।

16.अवसर के अनुसार बदल जाने वाला - अवसरवादी।

17.जो कानून के विरुद्ध हो - अवैध।

18.दूसरे के पीछे चलने वाला - अनुचर।

19.जिसका कोई स्वामी न हो - अनाथ।

20.जिसे क्षमा न किया जा सके - अक्षम्य।

Friday, August 25, 2017

अनेक शब्दों के एक शब्द भाग - 02 | Hindi One Word Substitution |


1. अपनी हत्या स्वयं करना - आत्महत्या।

2. जिसे दंड का भय न हो - उदंड।

3. जिस भूमि पर कुछ न उग सके - ऊसर।

4. जनता में प्रचलित सुनी -सुनाई बात - किंवदंती।

5. जो उच्च कुल में उत्पन्न हुआ हो - कुलीन।

6. जिसकी सब जगह बदनामी -कुख्यात।

7. जो क्षमा के योग्य हो - क्षम्य।

8. शीघ्र नष्ट होने वाला - क्षणभंगुर।

9. कुछ दिनों तक बने रहना वाला - टिकाऊ।

10. पति-पत्नी का जोड़ा - दम्पति।

11. जो कम बोलता हो -मितभाषी।

12. जो अधिक बोलता हो - वाचाल।

13. जिसका पति जीवित हो - सधवा।

14. जिसमे रस हो - सरस।

15. जिसमे रस न हो - नीरस।

16. भलाई चाहने वाला - हितैषी।

17. दूसरों की बातों में दखल देना - हस्तक्षेप।

18. दिल से होने वाला - हार्दिक।

19. जिसमे दया न हो - निर्दय।

20. जो सब जगह व्याप्त हो - सर्वव्यापक।

Wednesday, August 23, 2017

अनेक शब्दों के एक शब्द भाग - 01 | Hindi One Word Substitution |

1.जो दिखाई न दे - अदृश्य।

2.जिसका जन्म न हो - अजन्मा।

3.जिसका कोई शत्रु न हो - अजातशत्रु।

4.जो बूढ़ा न हो - अजर।

5.जो कभी न मरे - अमर।

6.जो पढ़ा -लिखा न हो - अपढ़ ,अनपढ़।

7.जिसके कोई संतान न हो - नि:संतान।

8.जो उदार न हो - अनुदार।

9. जिसमे धैर्य न हो - अधीर।

10.जिसमे सहन शक्ति हो - सहिष्णु।

11.जिसके समान दूसरा न हो - अनुपम।

12.जिस पर विश्वास न किया जा सके - अविश्वनीय।

13.जिसकी थाह न हो - अथाह।

14.दूर की सोचने वाला - दूरदर्शी।

15.जो दूसरों पर अत्याचार करें - अत्याचारी।

16.जिसके पास कुछ भी न हो - अकिंचन।

17.दुसरे देश से अपने देश में समान आना - आयात।

18.अपने देश से दुसरे देश में समान जाना - निर्यात।

19.जो कभी नष्ट न हो - अनश्वर।

20.जिसे कोई जीत न सके - अजेय।