1.जानने की इच्छा रखने वाला - जिज्ञासु।
2.सप्ताह में एक बार होने वाला - साप्ताहिक।
3.साहित्य से सम्बन्ध रखने वाला - साहित्यिक।
4.मांस खाने वाला - मांसाहारी।
5.जिसके आने की तिथि न हो - अतिथि।
6.जिसके ह्रदय में दया हो - दयावान।
7.जो चित्र बनाता हो - चित्रकार।
8.विद्या की चाह रखने वाला - विद्यार्थी।
9.हमेशा सत्य बोलने वाला - सत्यवादी।
10.जो देखने योग्य हो - दर्शनीय।
11.जो धन का दुरुपयोग करता है - अपव्ययी।
12.जहाँ पहुँचा न जा सके - अगम्य।
13.जिसे जीता न जा सके - अजेय।
14.जिसका अंत न हो - अनन्त।
15.जिसका जन्म न हो सके - अजन्मा।
16.अवसर के अनुसार बदल जाने वाला - अवसरवादी।
17.जो कानून के विरुद्ध हो - अवैध।
18.दूसरे के पीछे चलने वाला - अनुचर।
19.जिसका कोई स्वामी न हो - अनाथ।
20.जिसे क्षमा न किया जा सके - अक्षम्य।
🖒
ReplyDeleteThanq so very much sir
ReplyDeleteThanks
ReplyDelete