Friday, August 25, 2017

अनेक शब्दों के एक शब्द भाग - 02 | Hindi One Word Substitution |


1. अपनी हत्या स्वयं करना - आत्महत्या।

2. जिसे दंड का भय न हो - उदंड।

3. जिस भूमि पर कुछ न उग सके - ऊसर।

4. जनता में प्रचलित सुनी -सुनाई बात - किंवदंती।

5. जो उच्च कुल में उत्पन्न हुआ हो - कुलीन।

6. जिसकी सब जगह बदनामी -कुख्यात।

7. जो क्षमा के योग्य हो - क्षम्य।

8. शीघ्र नष्ट होने वाला - क्षणभंगुर।

9. कुछ दिनों तक बने रहना वाला - टिकाऊ।

10. पति-पत्नी का जोड़ा - दम्पति।

11. जो कम बोलता हो -मितभाषी।

12. जो अधिक बोलता हो - वाचाल।

13. जिसका पति जीवित हो - सधवा।

14. जिसमे रस हो - सरस।

15. जिसमे रस न हो - नीरस।

16. भलाई चाहने वाला - हितैषी।

17. दूसरों की बातों में दखल देना - हस्तक्षेप।

18. दिल से होने वाला - हार्दिक।

19. जिसमे दया न हो - निर्दय।

20. जो सब जगह व्याप्त हो - सर्वव्यापक।

Previous Post
Next Post

About Author

1 comment: