Thursday, December 19, 2019

हिन्दी व्याकरण वस्तुनिष्ठ प्रश्नावली भाग - 05 | Hindi Grammar Objective Question Series - 05


Q.1 'ज्योत्सना' शब्द में कितनी मात्रा है ?

A.2
B.4✔
C.6
D.8

Q.2 अर्थ की दृष्टि से भाषा की लघुतम इकाई है ?

A. वर्ण
B. अक्षर
C. शब्द✔
D. पद

Q.3 हिंदी वर्णमाला में कितनी ध्वनियां अरबी -फारसी की है ?

A.2
B.3
C.5✔
D.8

Q.4 व्याकरण की दृष्टि से भाषा की लघुतम इकाई है ?

A. गद्यांश
B. शब्द
C. वाक्य
D. पद✔

Q.5 हिंदी शब्द का प्रथम प्रयोग किस ग्रंथ में मिलता है ?

A.जफरनामा✔
B.बाबरनामा
C.हुमांयुनामा
D.आईने अकबरी


Q.6 'सरोज' का सन्धि विच्छेद क्या होगा?

A.सर+रुज
B.सरो:+ज
C.सर:+ज✔
D.सरा+ज

Q.7 'दीर्घायु' पद में समा है ?

A.तत्पुरुष
B.द्वंद्व
C.द्विगु
D.कर्मधारय✔

Q.8 'रघुपति' शब्द किस समास का उदाहरण है ?

A.द्विगु
B.द्वंद्व
C.बहुव्रीहि✔
D.कर्मधारय

Q.9.'धीरे-धीरे' समस्त पद में समास है?

A. द्विगु
B. अव्ययीभाव✔
C. द्वंद्व
D.बहुव्रीहि

Q.10.'अति' उपसर्ग से बना हुआ शब्द नहीं है ?

A. अत्याचार
B. अतिथि✔
C. अत्युक्ति
D. अत्यावश्यक

Thursday, July 12, 2018

हिन्दी महत्वपूर्ण परीक्षाउपयोगी प्रश्नावली - 06 | Hindi Important Questions

1. हिन्दी भाषा का कौन सा रूप मानक हिन्दी के रूप में स्वीकार किया गया है?

Ans:- पूर्वी हिंदी।

2. विजय दशमी संज्ञा का कौन-सा भेद है ?
Ans:- व्यक्तिवाचक।

3. हाथों-हाथ कौन-सा समास है ?
Ans:- द्वन्द समास।

4. अन्वेषण में लगा सही ‘उपसर्ग’ कौन-सा है ?
Ans:- अनु।

5. पत्रिका में लगे सही प्रत्यय का चयन कीजिए ?
Ans:- इका।

6. आपत्ति का सही विपरीतार्थक कौन-सा है ?
Ans:- सम्मति।

7. वास्तविक मूल्य से अधिक लिया जाने वाला शुल्क के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए?
Ans:- अधिशुल्क।

8. वकील किस भाषा का शब्द है?
Ans:- अरबी

9. गरिमा का विलोम शब्द है?
Ans:- लाघिन्मा

10. कुसुमेषु का पर्यायवाची शब्द है?
Ans:- कामदेव

Saturday, April 28, 2018

हिन्दी व्याकरण वस्तुनिष्ठ प्रश्नावली भाग - 04 | Hindi Grammar Objective Question Series - 04

1. गुण सन्धि का/के उदाहरण हैं :

(A) सुरेन्द्र
(B) परोपकार
(C) महर्षि
(D) उपरोक्त सभी

Answer – D

2. व्यंजन संधि का उदाहरण नहीं है :

(A) दिग्गज
(B) जगन्नाथ
(C) परमौदार्य
(D) सदगुण

Answer – C

3. निम्न में शुद्ध शब्द नहीं है :

(A) अनुगृहीत
(B) आर्सीवाद
(C) गँवार
(D) जगदगुरु

Answer – B

4. निम्न में से ‘अमृत’ के पर्यायवाची शब्द नहीं है :

(A) पावक
(B) पियूष
(C) सुधा
(D) अमिया

Answer – A

5. ‘लौकिक’ का विलोम शब्द है :

(A) अलौकिक
(B) परलौकिक
(C) ऊलोकिक
(D) उपरोक्त में कोई नहीं

Answer – A

6. उपसर्ग, वे लघुत्तम शब्दांश है जो शब्द के _______ में लगकर नए शब्दों का निर्माण करते हैं।

(A) अन्त
(B) प्रारम्भ
(C) मध्य
(D) ऊपर

Answer – B

7. धार्मिक, सामाजिक एवं नैतिक में प्रत्यय है :

(A) धा
(B) सा
(C) इक
(D) नैति

Answer – C

8. जो सर्वनाम पुरुषवाचक सर्वनाम के अपनेपन का बोध कराता है, वह _____ सर्वनाम कहलाता है।

(A) अनिश्चयवाचक
(B) प्रश्नवाचक
(C) सम्बन्धवाचक
(D) निजवाचक

Answer – D

9. जिन वाक्यों में कर्ता गौण अथवा लुप्त होता है, उसे ______ कहते हैं।

(A) अकर्तृवाच्य
(B) कर्तृवाच्य
(C) विशेषणवाच्य
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer – A

10. लोकोक्ति ‘एक तन्दुरुस्ती हजार नियामत’ का अर्थ है :

(A) मोटा होना
(B) दुबला होना
(C) स्वास्थ्य बहुत बड़ी चीज़ है
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer – C

Monday, January 29, 2018

हिन्दी महत्वपूर्ण परीक्षाउपयोगी प्रश्नावली - 05 | Hindi Important Questions


1. हिन्दी में निर्णय देने वाला पहला न्यायधीश — न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त।

2. सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली में हिन्दी के प्रथम वक्ता — नारायण प्रसाद सिंह (सारण-दरभंगा, 1926)

3. हिन्दी में संयुक्त राष्ट्र संघ में भाषण देने वाला प्रथम राजनयिक — अटल बिहारी वाजपेयी।

4. हिन्दी का प्रथम महाकवि — चन्दबरदाई।

5. हिंदी का प्रथम महाकाव्य — पृथ्वीराजरासो।

6. हिंदी का प्रथम ग्रंथ — पुमउ चरउ (स्वयंभू द्वारा रचित)

7. हिन्दी का पहला समाचार पत्र — उदन्त मार्तण्ड (पं. जुगलकिशोर शुक्ल)

8. समीक्षामूलक हिन्दी का प्रथम मासिक — साहित्य संदेश ( आगरा, सन् 1936 से 1942 तक)

9. हिन्दी का प्रथम आत्मचरित — अर्धकथानक ( कृतिकार हैं — जैन कवि बनारसीदास (कवि)

10. हिन्दी का प्रथम व्याकरण — ‘उक्ति-व्यक्ति-प्रकरण’ (दामोदर पंडित)

Tuesday, December 19, 2017

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए एवं नीचे दिये गये प्रश्नों के सही उत्तर चुनिए?

निर्देश (प्रश्न संख्या 01 से 09) : निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए एवं नीचे दिये गये प्रश्नों के सही उत्तर चुनिए।

कोई सौ वर्ष पुरानी बात है। दक्षिण भारत में तमिलनाडु के तिरुवेण्णेनल्लूर नामक गाँव में एक धनी किसान शडैयप्पर रहते थे। एक दिन जब शडैयप्पर अपने घर से बाहर निकल रहे थे तो उन्होंने द्वार पर एक दीन-हीन बालक को खडे पाया। शडैयप्पर स्वभाव से दयालु और दानी प्रवृत्ति के थे। उनसे उस असहाय, निराश्रित बालक को छोड़ते न बना और वे उसका हाथ पकड़कर उसे भीतर ले गए। शडैयप्पर को क्या मालूम था कि जिस बालक को वे आश्रय देने जा रहे हैं, वह एक दिन कंबन के नाम से तमिल के साहित्याकाश में सूर्य बनकर चमकेगा और आने वाले कवियों, विद्वानों और जनसाधारण सभी द्वारा कवि चक्रवर्ती के रूप में सराहा जाएगा।

कंबन के जन्म और जीवन के बारे में कोई प्रामाणिक जानकारी नहीं मिलती है। लगता है कि अन्य प्राचीन कवियों की भाँति कंबन में भी आत्मगोपन की प्रवृत्ति थी जिसके कारण उनके बारे में निश्चित जानकारी का अभाव-सा है। किंतु उनके संबंध में किवदंतियों की तो भरमार है। लगता है जनसाधारण ने उनके प्रति सम्मान, प्रेम और लगाव दर्शाते हुए अपनी कल्पना के सहारे उनके बारे में अनेकानेक आख्यान रच डाले। ऐसा ही एक आख्यान है कि छोटी उम्र में बाजरे की खेती की रखवाली करने के कारण उनका नाम कंबन पड़ा ! तमिल भाषा में बाजरे के लिए ‘कंबु’ शब्द प्रचलित है। एक अन्य किवदंती के अनुसार कंबन काली माता के मंदिर में एक खंभे के पास मिले थे, जिसके कारण उनका नाम कंबन पड़ गया। एक अन्य मान्यता यह भी है कि उनका जन्म कांची नगरी में स्थित एकंब शिव की मूर्ति की उपासना करने वाले परिवार में हुआ था। इससे उनका नाम कंबन रखा गया।

कंबन के जीवन-काल के विषय में भी अलग-अलग मत हैं। कुछ विद्वान उन्हें नौवीं सदी का कवि मानते हैं, तो कुछ बारहवीं सदी का। कुछ के मतानुसार वे तेरहवीं सदी के थे। किंतु विभिन्न किवदंतियों और मंतों के बावजूद विद्वान इस संबंध में एकमत हैं कि कंबन को बचपन से ही शडैयप्पर का आश्रय और संरक्षण मिला था। उनकी ही देखरेख में कबन का पालन-पोषण हुआ था। कंबन का विद्या-प्रेम देखकर उन्होंनें अपने पुत्रों के साथ ही उनकी शिक्षा की व्यवस्था की थी। कंबन की बुद्धि तो प्रखर थी ही, उनमें काव्यात्मक प्रतिभा भी थी। वे छोटी उम्र से ही कविता करने लगे थे। उनकी काव्य-प्रतिभा से प्रभावित होकर शडैयप्पर उन्हें अपने बराबर आसन देकर बिठाने लगे और उन्होंने अपने साथ चोलराज कुलोतुंगन द्वितीय के दरबार लगे। एक बार चोलराज उनकी कविता से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उन्हें अपना दरबारी कवि बना लिया। ऐसा कहा जाता है कि इनकी काव्य-प्रतिभा से अभिभूत होकर ही चोलराज तथा इनके आश्रयदाता शडैयप्पर दोनों ने ही इनसे ‘वाल्मीकि-रामायण’ का तमिल भाषा में अनुवाद करने के लिए कहा।

भारत में रामकथा की एक लंबी पुरंपरा है, जो आदिकवि वाल्मीकि की रामायण से आरंभ होकर अब तक चली आ रही है। ‘वाल्मीकि-रामायण’ संस्कृत साहित्य का प्रथम महाकाव्य है। रामकथा को आधार मानकर केवल संस्कृत में ही नहीं, बल्कि भारत की लगभग सभी भाषाओं में अनेकानेक रामायणों की रचना हुई है। विश्व प्रसिद्ध तुलसीकृत ‘रामचरितमानस’ के अतिरिक्त असमिया में ‘माधव-कदली रामायण’, बँगला में ‘कृमितवासीय रामायण’, उड़िया में ‘बलरामदास रामायण’, मराठी में ‘भावार्थ रामायण’ इसी परंपरा की कड़ियाँ हैं। तमिल प्रदेश में भी राम के अद्भुत कृत्यों से संबंधित कुछ कथाएँ प्राचीन काल से प्रचलित थीं। संगम साहित्य में भी कुछ कथाएँ मिलती हैं जिनकी कथावस्तु ‘वाल्मीकि-रामायण’ से प्रभावित हैं। किंतु तमिल साहित्य में रामकथा का कीर्तिमान स्थापित करने वाला ग्रंथ कंबन द्वारा रचित ‘कंबरामायण’ ही है। ‘कंबरामायण’ की रुचना के पीछे एक आख्यान और भी है।

कहा जाता है कि चोलराज के एक अन्य दरबारी कवि ओत्तकूतर कंबन के समकालीन थे। वे अलंकार शास्त्र और छंद-विधान के प्रकांड पंड़ित थे। अपने ज्ञान के अहंकार में वे दूसरों के काव्य-दोषों की कटु आलोचना करते थे और अपने समक्ष अन्य कवियों को तुच्छ मानते थे।

एक दिन चोलराज कुलोत्तुंगन ने ओत्तकूतर और कंबन दोनों से ही राम की पौराणिक कथा पर काव्य रचने के लिए कहा। ओत्तकूतर शब्दकोष लेकर तुरंत ही इस कार्य में बड़ी तत्परता से जुट गए। किंतु कंबन ने कोई शीघ्रता नहीं दिखाई, मानों इस संबंध में उन्हें कोई चिंता ही नहीं थी। कुछ दिन बाद चोलराज ने दोनों कवियों को बुलाकर उनके कार्य की प्रगति के बारे में जानना चाहा। कंबन ने उत्तर दिया कि वे छठे तक आ गए हैं और वानर सेना द्वारा सेतु-निर्माण के बारे में लिख रहें हैं। ओत्तकूतर जानते थे कि कंबन ने अभी प्रथम सर्ग भी लिखना शुरू नहीं किया है। राजा के सम्मुख कंबन की पोल खोलने के लिए ओत्तकूतर ने उनसे सेतु-निर्माण के बारे में लिखे गए किसी गीत को सुनाने के लिए कहा। कंबन ने सहज ही उस सर्ग का एक गीत सगीत सुनाना शुरु कर दिया। उस गीत में सागर में फेंके पत्थरों से उछलती बूंदों का उल्लेख था।

1. उपरोक्त गद्यांश का सार्थक शीर्षक चनिए :

(A) दक्षिण भारत का अलंकार – कंबन
(B) रामायण
(C) चोल राज
(D) शडैयप्पर

Answer – A

2. ‘शडैयप्पर’ किस गाँव में रहते थे :

(A) दक्षिण भारत
(B) तिरुवेण्णेंनल्लूर
(C) ओत्तकूतर
(D) उपरोक्त में कोई नहीं

Answer – B

3. चोलराज ने किसे अपना दरबारी कवि बनाया था :

(A) शडैयप्पर को
(B) तिरुवेण्णेनल्लूर को
(C) कंबन को
(D) तुलसीदास को

Answer – C

4. संस्कृत साहित्य का प्रथम महाकाव्य कौन सा है :

(A) रामायण
(B) कंबन रामायण
(C) कृतिवासीय रामायण
(D) वाल्मीकि रामायण

Answer – D

5. तमिल साहित्य में रामकथा का कीर्तिमान स्थापित  करने वाला कंबन द्वारा रचित ग्रन्थ कौन सा है :

(A) कंबरामायण
(B) बलरामदास रामायण
(C) भावार्थ रामायण
(D) तेलगू रामायण

Answer – A

6. सेतु निर्माण के बारे में लिखे गये गीत में कंबन ने किसका उल्लेख किया है :

(A) सागर का
(B) पत्थरों का
(C) बूंदों का
(D) उपरोक्त सभी का

Answer – D

7. निम्नलिखित वाक्य में संज्ञा और सर्वनाम शब्द चुनिए :
जिनके कारण उनका नाम कंबन पड़ गया।

(A) संज्ञा – कंबन, सर्वनाम – उनका
(B) संज्ञा – जिनके, सर्वनाम – कंबन
(C) संज्ञा – कंबन, सर्वनाम – कारण
(D) उपरोक्त में कोई नहीं

Answer –


8. चोलराज तथा शडैयप्पर ने कंबन को किस ग्रंथ का तमिल भाषा में अनुवाद करने को कहा ?

(A) वाल्मीकि रामायण
(B) रामचरितमानस
(C) माधव-कदमी रामायण
(D) बलरामदास रामायण

Answer – A

9. कंबन की काव्य प्रतिभा से प्रभावित होकर शडैयप्पर उन्हें किसके दरबार में ले जाने लगे।

(A) शडैयप्पर अपने दरबार में
(B) कंबन शडैयप्पर के दरबार में
(C) चोलराज कुलोतुंगन द्वितीय के दरबार में
(D) उपरोक्त में कोई नहीं

Answer – C

Monday, December 11, 2017

दिए गए वाक्यों में त्रुटि पहचानिये और चिन्हित कीजिये।



■ वाक्य में त्रुटि पहचानिये -

1. योजना अयोग ने (a)/ गांवों में बेहतर चिकित्सा (b)/ उपलब्ध कराने की (c)/ एक योजना तैयार की है।(d)/ त्रुटिरहित (e)


2. भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक (a)/ नीति की घोषणा के बाद कुछ (b)/ बैंकों ने अपनी उदार दर (c)/ मेंवृद्धि कर दी है। (d)/ त्रुटिरहित (e)


3. भ्रष्टाचार को रोकने (a)/ के लिए जीवन के हर (b)/ क्षेत्र में हमें खड़े (c)/ कदम उठाने होंगे। (d)/ त्रुटिरहित(e)


4. सार्वजनिक क्षेत्र के (a)/ बैंकों में बडे़ पैमान (b)/ पर नए कर्मचारियों की भर्ती (c)/ की तैयारी हो रही है।(d)/ त्रुटिरहित (e)


5. हिन्दी में कार्यालय कामकाज की जब (a)/ बात आती है तो सबसे पहले राजभाषा (b)/ में उपयोग किएजाने वाले शब्दों (c)/ के बारे में सवाल खडे़ किए जाते हैं। (d)/ त्रुटिरहित (e)


6. एशियाई बाजार शुरू (a)/ तो हुए तेजी के साथ (b)/ लेकिन जल्द ही नीचे (c)/ का रूक्ष करने लगे। (d)/ त्रुटिरहित (e)


7. मुझे भले ही हर साड़ी (a)/ आकर्षक लगती हो, किन्तु (b)/ घरवाली और बिटिया के (c)/ साथ ऐसा नहींहै। (d)/ त्रुटिरहित (e)


8. दूरदर्शन के अधिकारियों (a)/ ने लोकप्रिय टैलेंट शो ‘हास्य का फव्वारा’ (b)/का प्रसारण बंद करने (c)/ का नारा दिया है। (d)/ त्रुटिरहित (e)


9. शब्दकोष के इस (a)/ प्रसंस्करण में कुल (b)/ मिलाकर दो सौ पृष्ठों (c)/ की वृद्धि हो गई है। (d)/ त्रुटिरहित(e)


10. देर तक एक ही स्थिति (a)/ में रहने, एक ही चीज को (b)/ देखते-सुनते रहने से मन के (c)/ उकता जानेको ऊबना कहते हैं। (d)/ त्रुटिरहित (e)


ANS1. (e)
ANS2. (c)
ANS3. (c)
ANS4. (e)
ANS5. (a)
ANS6. (d)
ANS7. (b)
ANS8. (d)
ANS9. (b)
ANS10. (e)


Sunday, December 10, 2017

हिन्दी महत्वपूर्ण परीक्षाउपयोगी प्रश्नावली - 04 | Hindi Important Questions


1. 'पद्मावत' किसकी रचना है? →मलिक मुहम्मद जायसी।

2. 'बैताल पच्चीसी' के रचनाकार हैं→सूरति मिश्र।

3. 'लहरें व्योम चूमती उठती। चपलाएँ असंख्य नचती।' पंक्ति जयशंकर प्रसाद के किस रचना का अंश है?→कामायनी।

4. किस छायावादी कवि ने संवाद शैली का सर्वाधिक उपयोग किया है? →जयशंकर प्रसाद।

5. देवनागरी लिपि का विकास किस लिपि से हुआ है? →ब्राह्मी लिपि।

6. द्रविड़ भाषाओं में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है? →तेलुगु।

7. किस भाषा को द्रविड़ परिवार की सभी भाषाओं की जननी कहा जाता है? →तमिल।

8. किस भाषा को भारतीय आर्य भाषाओं की जननी, भारतीय आर्य  संस्कृति का आधार, देवभाषा आदि नामों से जाना जाता है? →संस्कृत।

9. संस्कृत  से सर्वांधिक प्रभावित द्रविड़ भाषा है? →तेलुगु।

10. भाषा के सम्बन्ध में 'हिन्दी' शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया? →अमीर ख़ुसरो।

Saturday, December 9, 2017

हिन्दी व्याकरण वस्तुनिष्ठ प्रश्नावली भाग - 03 | Hindi Grammar Objective Question Series - 03


1. अशुद्ध शब्द छांटिए –

अ. निशाचर
ब. केलें
स. ऋषि
द. पढ़ना

2. समास जिसमे कोई पद प्रधान नहीं होता –

अ. बहुब्रीहि
ब. द्विगु
स. द्वंद्व
द. कर्मधारय

3. भारतीय आर्य-भाषा परिवार की भाषा नहीं है -

अ. संस्कृत
ब. हिंदी
स. बंगाली
द. कन्नड़

4. मोहन ने सोहन को किताब दी, में कारक है -

अ. कर्ता
ब. कर्म
स. संप्रदान
द. अधिकरण

5. शब्दकोष में सही शब्द-क्रम चुनिए -

अ. नलिनी, मलिन, नीलम
ब. पवन, पंकज, पंच
स. कंगन, कपड़ा, क्षत्रिय
द. कागज, कोचीन, कुर्ता

6. अल्पप्राण सघोष व्यंजन छांटिए -

अ. घ
ब. च
स. ब
द. ठ

7. ‘मैं यह काम अपने आप कर सकता हूँ’, में सर्वनाम है -

अ. पुरुषवाचक सर्वनाम
ब. मध्यम पुरुष सर्वनाम
स. निजवाचक सर्वनाम
द. संबंधवाचक सर्वनाम

8. ‘तुमने अधूरी कहानी सुनाई’, में विशेषण है -

अ. संख्यावाचक
ब. सार्वनामिक
स. गुणवाचक
द. परिमाणवाचक

9. ’सत्य बोलो परंतु कटु सत्य न बोलो’ है -

अ. मिश्र वाक्य
ब. संयुक्त वाक्य
स. सरल वाक्य
द. उपवाक्य

10. उचित मिलान करो –

1 तत्पुरुष    i त्रिचोलन
2 बहुब्रीहि    ii भरपेट
3 द्वंद्व     iv विश्वंभर
4 अव्ययीभाव v घी शक्कर
अ. 1-i, 2-iii, 3-ii, 4-iv
ब. 1-i, 2-iii, 3-iv, 4-ii
स. 1-iii, 2-i, 3-iv, 4-ii
द. 1-iii, 2-i, 3-ii, 4-iv

उत्तर : 1. ब, 2. अ, 3. द, 4. स, 5. स, 6. स, 7. स, 8. द, 9. ब, 10. ब

हिन्दी महत्वपूर्ण परीक्षाउपयोगी प्रश्नावली - 03 | Hindi Important Questions


निर्देश (1-3) : दिए गए वाक्यों में से कुछ में त्रुटियां हैं और कुछ ठीक हैं। वाक्य के जिस भाग में त्रुटियां हों, उसे बताये। यदि वाक्य में कोई त्रुटि न हों, तो उसका उत्तर 'कोई त्रुटि नहीं' होगा।

1. शीर्षक को चयन करते समय अवतरण में निहित भावों और विचारों की परख कर लेनी चाहिए-

(a) कोई त्रुटि नहीं
(b) भावों और विचारों की परख कर लेनी चाहिए
(c) अवतरण में निहित
(d) शीर्षक को चयन करते समय

(Ans : d)

2. खुले हुए भोजन पर मक्खियां हरक्षण भिनभिनाती हुई रहती हैं?

(a) भिनभिनाती हुई रहती हैं
(b) कोई त्रुटि नहीं
(c) मक्खियां हरक्षण
(d) खुले हुए भोजन पर

(Ans : a)

3. बुरा से बुरा व्यक्ति भी सम्मान और प्रशंसा पाना चाहता है?

(a) कोई त्रुटि नहीं
(b) पाना चाहता है
(c) बुरा से बुरा व्यक्ति भी
(d) सम्मान और प्रशंसा

(Ans : c)

निर्देश (4-8) : दिए गए अनुच्छेद में रिक्त स्थानों की उचित शब्दों द्वारा पूर्ति के लिए चार-चार विकल्प दिए गए हैं। उपयुक्त विकल्पा चुनिए।

अनुच्छेद  कुछ लोग ज्ञान प्राप्ति को ही शिक्षा का एक मात्र ...(4)... मानते हैं। ऐसे लोग चाहते हैं कि विद्यार्थी पुस्तकें ही पढ़ें, अन्य कुछ न करें, तभी उनके ज्ञान में ...(5)... होगी। दूसरे लोग विश्वास करते हैं कि अकेले शिक्षा के द्वारा ही मनुष्य ...(6)... कमाने के योग्य नहीं हो सकता। ऐसे लोग सोचते हैं कि रोटी अधिक ...(7)... है; जबकि दूसरे लोग विश्वास करते हैं कि शिक्षा का उद्देश्य अच्छे ...(8)... और देशभक्त पेदा करना है।

4. (a) सहारा (b) माध्यम (c) उद्देश्य (d) औजार

(Ans : c)

5. (a) अभिवृद्धि (b) पूर्ति (c) उपलब्धि (d) प्राप्ति

(Ans : a)

6. (a) जीविका (b) नौकरी (c) यश (d) समृद्धि

(Ans : a)

7. (a) महत्वपूर्ण (b) अनिवार्य (c) प्रकार्य (d) उपयोगी

(Ans : a)

8. (a) नौकरी (b) लोभ (c) आदमी (d) नागरिक

(Ans : d)

निर्देश (9-11) : दिए गए वाक्यों में एक वाक्य शुद्ध है और तीन अशुद्ध हैं। शुद्ध वाक्य को चुनिए।

9. (a) इतनी रात बीता आप कहाँ से आ रहे हैं?
(b) इतना रात बीता आप कहाँ से आ रहे हैं?
(c) इतनी रात बीते आप कहाँ से आ रहे हैं।
(d) इतनी रात हुआ आप कहाँ से आ रहे हैं?

(Ans : c)

10. (a) ड्राइवर मीरा के लिए कार चलाना सिखा रहा है।
(b) ड्राइवर मीरा को कार चलाना सीखा रहा है।
(c) ड्राइवर मीरा को कार चलाना सीखा रहा है।
(d) ड्राइवर मीरा को कार को चलाना सिखा रहा है।

(Ans : b)

11. (a) हमने दिल्ली जाना है। 
(b) हमें दिल्ली जाना है। 
(c) हमें दिल्ली में जाना है। 
(d) हमारे को दिल्ली जाना है। 

(Ans : b)